शनिवार, 31 अगस्त 2013

संगम विहार से डीटीसी की दो नई बस सेवाएं 440 व 473 ए शुरू हुईं

<< CLICK HERE FOR ZOOM >>





<< CLICK HERE FOR ZOOM >>

बृहस्पतिवार, 11 मार्च 2010

विन्ध्यंचल की माटी को अनुसन्धान, आश्रम और आन्दोलन का केंद्र वनाये स्वमी रामदेव बाबा : कवि हरदयाल कुशवाहा

 
[Dr.+Gupta+1.jpg]


आदरनिये स्वमी (रामदेव बाबा ) जी को वंदन तिथी : ११ मार्च २०१०

हम बुंदेलखंड वासी आप से अनुग्रह और आग्रह के साथ निवेदन करते है कि हम लोग भारत स्वभिमान परिषद् के सदस्यता लेना चाहते है हम तकरीवन १५०००० लोग बुंदेलखंड आन्दोलन से जुड़े हुये है और जैसा आप को मालूम हो कि बुंदेलखंड आकाल से ग्रसित है आप इस उपेक्षित अंचल कि और स्वयं और देश के राजनेताओं का ध्यान आकर्षित की कृपा करे. विन्ध्यंचल का वो अंचल जहा विपदाओ को निवारण करनेवाला माना जाता था और जब किसी भी काल मे और युग मे किसी पर विपदाओ का समय आया तब सभी ने विन्ध्यंचल मे शरण ली



अब विपदाओ ने हम विन्ध्यंचलवासियों को घेरा है हम कहा जाये आज देश हमें भूखा और भिखमंगा समझकार धुत्कर्ता है आप के स्वभिमान और भारत के स्वभिमान मे क्या हमें भी स्वभिमान से रहने का हक़ मिलेगा . आप को मालूम है यहाँ कि माटी मह्रिषी वेदव्यास,चाणक्य,भवभूति ,ऋषि भरद्वाज ,मार्कंडेय ,अत्री ,दत्तात्रेय महाकवि कालिदास,तुलसीदास जैसे मह्रिषी ऋषि और संतो की जन्म कर्म और धर्म भूमी रही है और आश्रम जो उस समय हिन्दुओ और अर्यो के अनुसन्धान केंद्र रहे है


हम बुंदेलखंड वासी आप से अनुग्रह और आग्रह के साथ निवेदन करते कि आप विन्ध्यंचल की माटी की शरण मे आये यहाँ अनुसन्धान केंद्र,आश्रम और भारत स्वभिमान परिषद् आन्दोलन का केंद्र वनाये प्रभु राम जी रावण के युद्ध से पहले १३ वर्षो तक विन्ध्यंचल की पवित्र भूमी मे संघठन के मजवूत किया यहाँ की वनजातियों जनजातियों सिद्ध नाग और अन्य जन समूह आप के साथ रहेगे और हम विन्ध्यंचलवासियों को शरण प्रदान करे
हम बुंदेलखंडवासियो के साथ
आपका बुन्देली प्रचारणी मित्र 


विधायक डॉ. एस. सी. एल. गुप्ता  
राष्ट्रिये बुंदेलखंड जन विकास मंच 
बुन्देली थाती - भारतीय थाती (राष्ट्रिये स॑योजक)
बुन्देली लोक कला स॑स्क्रति विकास परिषद दिल्ली (अध्यक्ष)
बुन्देली साहित्य अकादमी दिल्ली (संस्थापक )

# +91-9990807740


डीटीसी की दो नई बस सेवाएं 440 व 473 ए शुरू हुईं



स ॥ तुगलकाबाद : कालकाजी एक्सटेंशन इलाके से शुक्रवार को डीटीसी की दो नई बस सेवा 440 और 473 ए शुरू हुई। इलाके के लोग काफी समय से दोनों बस सेवाओं को शुरू करने की मांग कर रहे थे। रूट नं. 440 पर चलने वाली बसें कालकाजी एक्सटेंशन में सत्य साईं स्कूल से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
इसी तरह रूट नं. 473ए के तहत चलने वाली बसें हमदर्द नगर, संगम विहार, तुगलकाबाद गांव, लालकुआं, पुल प्रह्लादपुर, बदरपुर से होते हुए आनंद विहार बस अड्डे तक जाएगी। रास्ते में अगर कोई बदरपुर, तुगलकाबाद, सरिता विहार और जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशनों से मेट्रो पकड़ना चाहेगा तो उसके लिए यह एक तरह की फीडर सेवा भी होगी। इसी तरह होली फैमिली और जीवन अस्पताल जाने वालों को भी राहत मिलेगी।
दोनों बस सेवाओं का उद्घाटन विधायक रमेश बिधूड़ी, डॉ. एस.सी.एल. गुप्ता, सरिता चौधरी, राजपाल पोसवाल, पूनम भाटी ने किया। डीटीसी के कई अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें