शनिवार, 31 अगस्त 2013

संगम विहार के लोगों को सोनिया विहार से कब तक पानी की स्पलाई मिल जाएगी?

डॉ.एस.सी.एल.गुप्ता  ने सरकार पर आरोप लगाया है कि पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पिछले कई वर्षों से अनधिकृत बस्तियों में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव कर रही है जो दुर्भाग्य पूर्ण है।
उन्होंने बताया  26 अगस्त 2008 को संगम विहार बाँध पर सौनिया विहार जल शोधक संयंत्र से संगम विहार के लोगों को शुद्ध पानी देने का वादा करते हुए खुद मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में पाई पलाईन बिछाने का भी शुभारंभ किया था। लेकिन अब 4 वर्ष बीत जाने पर भी दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री अपने वायदे को पूरा क्यों नहीं कर सकी?


डॉ.एस.सी.एल.गुप्ता  कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाली शीला सरकार अनधिकृत बस्तियों को नियमित करने के लिए पिछले 14 वर्षों से आए दिन ड्रामा कर दिल्ली की भोली भाली जनता को गुमराह कर ही है। लेकिन इन बस्तियों में अभीतक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और एसी कालोनियों में अभी भी पानी के लिए हाथा-पाई तथा झगङे होना आम बात है।
डॉ.एस.सी.एल.गुप्ता ने पूछा है कि आम जनता मुख्यमंत्री से जानना चाहती है कि संगम विहार के लोगों को सोनिया विहार से कब तक पानी की स्पलाई मिल जाएगी?
 


 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें